Himachal Cabinet: एसएमसी शिक्षकों की जगह नहीं आएगा नियमित शिक्षक, सेवाविस्तार की शर्त भी खत्म पीएम मोदी के दौरे से पहले 22 को फिर होगी बैठक प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती पर चर्चा हुई, फैसला नहीं देशआदेश हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2555 शिक्षकों को बड़ी राहत दे दी है। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में एसएमसी शिक्षकों की जगह नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं करने का फैसला लिया गया। एसएमसी नीति…
Category: HIMACHAL
CM Jairam Thakur: एसटी दायरे से बाहर रहेगी गिरिपार क्षेत्र की अनुसूचित जाति
CM Jairam Thakur: एसटी दायरे से बाहर रहेगी गिरिपार क्षेत्र की अनुसूचित जाति पांवटा में 18 पंचायतों के 31 गांवों के 25,323 लोग शामिल होंगे। जबकि एससी के 9,406 लोग एसटी के दायरे से रहेंगे बाहर देशआदेश सीएम ने बताया कि एसटी दर्जे से सिरमौर जिले की 154 पंचायतें और 389 गांव कवर होंगे। इससे 1,59,716 लोग लाभान्वित होंगे, जबकि जिले के एससी के 90,446 लोग एसटी के दायरे में नहीं आएंगे। सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के अनुसूचित जाति (एससी) के लोगों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का…
आज हिमाचल कैबिनेट की बैठक, होंगे कई अहम फैसले
Himachal cabinet meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक में होंगे कई अहम फैसले शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभिन्न महकमों से संबंधित होंगे निर्णय देश आदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने जा रही इस बैठक में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। बैठक में कई अहम फैसले होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने जा रही इस बैठक में हाटी समुदाय को जनजातीय…
सुप्रीम कोर्ट ने फोरलेन प्रभावितों को 4 गुना मुआवजा देने पर लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट ने फोरलेन प्रभावितों को 4 गुना मुआवजा देने पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला मामला फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने से जुड़ा है, क्या है फैक्टर 1 और 2 देशआदेश सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है, जिसके तहत फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति नोंगमेइकापम कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। हिमाचल सरकार ने हाईकोर्ट…
HP Vidhan Sabha Election के लिए तैयार, मुख्य सचिव ने निर्वाचन आयोग को दी जानकारी
HP Vidhan Sabha Election: हिमाचल चुनाव के लिए तैयार, मुख्य सचिव ने निर्वाचन आयोग को दी जानकारी देशआदेश मंगलवार को भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्य मुख्य चुनाव अधिकारियों और अन्य अफसरों ने हिस्सा लिया। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। यहां पर कोविड संक्रमण के मामले भी नाममात्र के हैं। धीमान ने भारतीय निर्वाचन आयोग को हिमाचल…
Lecturers Recruitment: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे प्रवक्ताओं के 530 पद
Lecturers Recruitment: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे प्रवक्ताओं के 530 पद मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव बनाने के दिए आदेश देशआदेश हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवक्ता (स्कूल न्यू) के 530 पद भरे जाएंगे। मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव बनाने के आदेश दिए गए हैं। प्रधान सचिव शिक्षा देवेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में बताया गया है कि स्कूल प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती की…
हिमाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलों पर लगेंगे होलोग्राम
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलों पर लगेंगे होलोग्राम, होगें ये फायदे; जानें देशआदेश हिमाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलों पर अब होलोग्राम लगेंगे। नकली और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने यह फैसला लिया है। एक साल के दौरान 10 करोड़ होलोग्राम तैयार करने के लिए विभाग ने इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन के माध्यम से कंपनियों से इस बाबत आवेदन आमंत्रित किए हैं। वर्ल्ड बैंक के वित्त पोषित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के तहत प्रदेश में इस नई व्यवस्था…
राजनीतिक दलों से किया आह्वान, घोषणा पत्रों में शामिल हो पत्रकारों के मुददे
एक माह तक चलेगा एनयूजे इंडिया का सदस्यता अभियान परवाणु में आयोजित कोर कमेटी बैठक में हुए कई निर्णय राजनीतिक दलों से किया आह्वान, घोषणा पत्रों में शामिल हो पत्रकारों के मुददे देशआदेश नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) हिमाचल प्रदेश इकाई की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक सोलन जिले के परवाणु में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्याध्यक्ष रणेश राणा ने की जबकि विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य शामिल हुए। बैठक में जहां पूरे वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई वहीं आने…
पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल के अस्पतालों में लागू होगा प्रोजेक्ट सारथी
Himachal News: पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल के अस्पतालों में लागू होगा प्रोजेक्ट सारथी, निर्देश जारी देशआदेश पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर अब हिमाचल के अस्पतालों में भी प्रोजेक्ट सारथी लागू होगा। अस्पतालों में रोगी मार्गदर्शन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग इस प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करेंगे। प्रोजेक्ट सारथी शुरू होने पर कॉलेजों के एनएसएस, एनसीसी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सरकारी अस्पतालों में मार्गदर्शक और सुविधाकर्ता की भूमिका में नजर आएंगे। वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों की सहमति से…
अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए तत्परता से कार्य कर रही सरकार देश आदेश
अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए तत्परता से कार्य कर रही सरकार देश आदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल नाहन की ओर से रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों से आए समुदाय से संबंधित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी, जिला परिषद सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांसद ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है।…
