हिमाचल में देश-विदेश की 37 नामी कंपनियों ने निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ एमओसी साइन किए।

हिमाचल में देश-विदेश की 37 नामी कंपनियों ने निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ एमओसी साइन किए।

हिमाचल में होगा 10,000 करोड़ का निवेश, देश-विदेश की 37 कंपनियों से डील; उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली हिमाचल प्रदेश में इंडसरो, ऑग्रो, आईलया, मोनोवर्ड समेत देश-विदेश की 37 नामी कंपनियों ने 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ मेमोरेंडम ऑफ कमिटमेंट (एमओसी) साइन किए।   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में रविवार को राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में हुए हिम एमएसएमई फेस्ट में 11 फार्मा उद्योगों ने 4,263 करोड़, सात डिफेंस कंपनियों ने 2,750 करोड़…

परिजनों के बयान दर्ज, कमरे की भी तलाश,

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: दूसरी टीम पहुंची कॉलेज; लगे हैं गंभीर आरोप डिग्री कॉलेज धर्मशाला की छात्रा की रैगिंग, अश्लील हरकतों और कथित मानसिक प्रताड़ना के बाद अस्पताल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी रहीं। डीएसपी निशा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम छात्रा के घर पहुंची, जहां उसके माता-पिता के बयान दर्ज किए गए। इसके साथ ही छात्रा के कमरे, बैग और अन्य निजी सामान की भी जांच की गई। पुलिस यह पता…

आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 300 और डॉक्टरों की होगी भर्ती

आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 300 और डॉक्टरों की होगी भर्ती

प्रदेश सरकार ने 600 नर्सों के पदों को भरने की दी मंजूर हिमाचल के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 300 और डॉक्टरों की भर्ती होगी। इससे पहले इन संस्थानों में 200 डाॅक्टरों की तैनाती की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। इसके साथ ही आदर्श अस्पतालों में चिकित्सा आधारभूत ढांचा भी विकसित होगा। इन अस्पतालों में डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और कुछेक में एमआरआई मशीनें भी लगाई जाएंगी। एमआरआई मशीनों को पीपीपी मोड पर…

केंद्र ने दी हिमाचल को 601.92 करोड़ रुपये की मंजूरी

केंद्र ने दी हिमाचल को 601.92 करोड़ रुपये की मंजूरी

 केंद्र ने लगाया मरहम, आपदा राहत के लिए हिमाचल को जारी किए 601.92 करोड़; साथ में लगाई ये शर्त केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत देते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि के तहत 601.92 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह धनराशि वर्ष 2023 के मानसून के दौरान राज्य में आई भीषण बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए दी गई है।   वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के वित्त आयोग प्रभाग की ओर…

30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी

30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी

 हिमाचल में नए साल पर बर्फबारी की आस, 30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी देशआदेश हिमाचल में किसानों और बागवानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा। वहीं, निचले इलाकों में कोहरे को लेकर भी अपडेट है। जानने के लिए विस्तार से पढ़ें… हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बर्फबारी की आस पूरी होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा और 1 जनवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर…

शिमला: नहीं मिला कोई सीसीटीवी फुटेज, आज वीडियो कब्जे में लेगी पुलिस

शिमला: नहीं मिला कोई सीसीटीवी फुटेज,  आज वीडियो कब्जे में लेगी पुलिस

 आईजीएमसी में मरीज से मारपीट मामले में आज वीडियो कब्जे में लेगी पुलिस, नहीं मिला कोई सीसीटीवी फुटेज देशआदेश न्यूज आईजीएमसी शिमला में मरीज के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस वीरवार को वीडियो अपने कब्जे में लेगी। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के शिमला में नहीं होने के कारण बुधवार को वीडियो नहीं लिया जा सका है। वीरवार को व्यक्ति के शिमला पहुंचने पर उसे तफ्तीश में शामिल कर वीडियो कब्जे में लिया जाएगा। पुलिस आरोपी डॉक्टर, उसके साथी डॉक्टर समेत मौके पर मौजूद तीमारदारों के भी जल्द बयान…

सिरमौर समेत कई जिले के मेडिकल स्टोर भी युवाओं को परोस रहे नशा

सिरमौर समेत कई जिले के मेडिकल स्टोर भी युवाओं को परोस रहे नशा

 हिमाचल में कई मेडिकल स्टोर भी युवाओं को परोस रहे नशा, विशेष अभियान में खुलासा देशआदेश हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग ने राज्य स्तरीय विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद प्रतिबंधित और नियंत्रित दवाओं की अवैध बिक्री, दुरुपयोग और डायवर्जन पर प्रभावी अंकुश लगाना था। गुप्त सूचनाओं के आधार पर अब तक प्रदेशभर में 100 से अधिक संदिग्ध केमिस्ट और मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। ऑविशेष अभियान के तहत सोलन में 6, सिरमौर 5, बद्दी…

संगड़ाह:लोक नृत्य में नघेता विद्यालय ने मारी बाजी

संगड़ाह:लोक नृत्य में नघेता विद्यालय ने मारी बाजी

संगड़ाह: लोक नृत्य में नघेता विद्यालय ने मारी बाजी छात्र वर्ग के मुक़ाबले में जिले में पाया प्रथम स्थान: नेगी न्यूज़ देशआदेश राजकीय वरिष्ठ विद्यालय लुधियाना संगड़ाह में आयोजित जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता के लड़कों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त है।इन छात्रों ने न केवल विद्यालय का अपितु पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। बता दें की इन छात्रों को इस काबिल तैयार करने में DPE राजेश चौहान का सराहनीय…

तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अफसरों के होंगे तबादले

तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अफसरों के होंगे तबादले

हिमाचल: तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अफसरों के होंगे तबादले, सूची तैयार करने में जुटा कार्मिक विभाग हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। राज्य सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों के तबादलों की तैयारी में जुट गई है। इस प्रस्तावित फेरबदल के तहत कई जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, विभागाध्यक्ष और विभिन्न सरकारी उपक्रमों के प्रबंध निदेशक बदले जा सकते हैं। कार्मिक विभाग ने ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, जिन्होंने मौजूदा तैनाती में निर्धारित…

चार बेसहारा बच्चों से सीएम सुक्खू ने की बात

चार बेसहारा बच्चों से सीएम सुक्खू ने की बात

 मटवाड़ गांव के चार बेसहारा बच्चों से सीएम सुक्खू ने की बात, बढ़ाया मदद का हाथ, देखें वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भजोत्रा पंचायत के मटवाड़ गांव के चार बेसहारा बच्चों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बात कर उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाने की बात कही।   एपीआरओ शिमला विशेष तौर पर बच्चों से मिलकर उनकी मदद के लिए गांव में पहुंचे। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम जिला चंबा की भजोतरा पंचायत के मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों के साथ वीडियो कॉल…