मदन मोहन शर्मा का कांग्रेस को फिर झटका, नवादा पंचायत में एक दर्जन परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस.. जनसंपर्क अभियान से मदन मोहन शर्मा का बढ़ने लगा काफिला, पार्टी जनहित योजनाओं को पहुंचा रहे घर-द्वार.. न्यूज़ देशआदेश पावंटा साहिब – विधानसभा क्षेत्र पावंटा साहिब के तहत पंचायत नवादा के गांव मुकुमपुर में श्रीरविदास मंदिर के प्रागण मे जनसंपर्क अभियान दौरान मदन मोहन शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस को झटका दिया है। उनकी रहनुमाई मे एक दर्जन कांग्रेस समर्थित परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है। मदन मोहन शर्मा के साथ…
Category: LOCAL NEWS
AVN Resort में भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब का “भारत को जानो” का आयोजन:अनिल
AVN Resort में भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब का भारत को जानो” एवं नेशनल ग्रूप सोंग कॉम्पिटिशन का आयोजन न्यूज़ देशआदेश भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब का एक कार्यक्रम आज बुधवार सुबह 10 बजे होना तय है। शाखा पांवटा द्वारा “भारत को जानो” एवं नेशनल ग्रूप सोंग कॉम्पिटिशन का आयोजन AVN Resort Bata mandi मे करवाया जा रहा है, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे SDM पांवटा विवेक महाजन शिरकत करेंगे। यह जानकारी भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब के अध्यक्ष नीरज गोयल एवं महासचिव…
जिले की सबसे पिछड़ी पंचायत ने पूर्व विधायक से लगाई गुहार
जिले की सबसे पिछड़ी पंचायत के लोगों ने पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग से लगाई गुहार “पुराना रास्ता किया बंद, फिर से खुलवाया जाए” देशआदेश/पांवटा साहिब जिला सिरमौर की सबसे पिछड़ी ग्राम पंचायत पलहोड़ी के दर्जनों ग्रामीणों ने पांवटा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग से मुलाकात कर अपने गांव का पुराना सड़क मार्ग बंद किया गया है, जिसे फिर से खुलवाने की मांग की है। पलहोड़ी निवासी जाहिद (मेंबर, गुज्जर कल्याण बोर्ड, हि.प्र.), मुंशी खान (पूर्व मेंबर), नूर हसन, नूर मोहम्मद, सलीम,…
5 साल में पाँवटा साहिब विधान सभा में हुआ स्वर्णिम विकास:मीडिया प्रभारी
5 साल में पाँवटा साहिब विधान सभा में हुआ स्वर्णिम विकास सुखराम चौधरी सर्वमान्य नेता, जनता के दुख दर्द में रहते है हमेशा साथ:रोहित न्यूज़ देशआदेश मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जी के प्रयास से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा देवडा, निहालगढ़ और अजौली में विज्ञान की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों टोका नगला, पुरूवाला, जमनीवाला, किल्लौर में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने सहित विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इस के अतिरिक्त राजकीय माध्यमिक विद्यालय…
हाटी के बेटे नीरज तोमर ने बढ़ाया गिरिपार का मान
हाटी के बेटे नीरज तोमर ने बढ़ाया गिरिपार का मान — पहले ही प्रयास में बने असिस्टेंट प्रोफेसर देशआदेश, सिरमौर। आज एक बार फिर हाटी भूमि के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से गिरिपार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की तहसील कमरऊ ग्राम हेवना निवासी नीरज तोमर पुत्र महेंद्र तोमर और सरिता तोमर को हरियाणा कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिकल एजुकेशन) के पद पर चयनित किया गया है। नीरज तोमर ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और…
प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष ने किया सतौन डिग्री कॉलेज व सब तहसील का शुभारंभ
प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष ने किया सतौन डिग्री कॉलेज व सब तहसील का शुभारंभ न्यूज़ देशआदेश मंगलवार को गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने डिग्री कॉलेज व उप तहसील सहित दो कानून गो तथा 5 पटवार सर्कल का शुभारंभ किया गया। इससे पहले सतौन क्षेत्र के लोगों ने बलदेव तोमर का सतौन पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा…
फूलपुर शमशेरगढ़ से बीडीसी पद पर पप्पी सैनी ने ठोकी ताल
फूलपुर शमशेरगढ़ से बीडीसी पद पर पप्पी सैनी ने ठोकी ताल देशआदेश, पांवटा साहिब। विकास खंड पांवटा की ग्राम पंचायत फूलपुर शमशेरगढ़ से भाई पप्पी सैनी ने बीडीसी पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। सैनी परिवार से संबंध रखने वाले पप्पी सैनी अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह पंचायत से इस पद के लिए प्रबल, दमदार और सीट जिताऊ उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। पप्पी सैनी ने पंचायत…
सिरमौर जिले को मिले 18 नए चिकित्सा अधिकारी
सिरमौर जिले को मिले 18 नए चिकित्सा अधिकारी न्यूज़ देशआदेश स्वास्थ्य विभाग सिरमौर को 18 नए चिकित्सा अधिकारी (एमबीबीएस) मिले हैं। यह चिकित्सक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देंगे। प्रदेश सरकार और विभाग ने हाल ही में 245 चिकित्सकों की सूची और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें से 18 चिकित्सकों की तैनाती सिरमौर जिले में हुई है। नए चिकित्सकों की तैनाती के बाद खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की ओर से चिकित्सकों को तैनाती के…
IMP: आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु उठाने होंगे आवश्यक कदम – गौतम
आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु उठाने होंगे आवश्यक कदम – गौतम नाहन 10 अक्तूबर – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर लागू होने के आदेश जारी होने के उपरांत जिला में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना होगा और इस सम्बन्ध में आवश्यक कदम उठाने होंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए…
*द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने इंडियन स्कूल अवार्ड 2025 में फिर लहराया परचम*
द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। देशआदेश चंडीगढ़ में आयोजित अवार्ड समारोह में इंडियन स्कूल अवार्ड के 30वें संस्करण में विद्यालय को यह पुरस्कार *स्कूल विद एक्सीलेंस इन को करिकुलर एक्टिविटीज* श्रेणी के अंतर्गत दिया गया। विद्यालय ने इस उपलब्धि के लिए अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की सराहना की है। विद्यालय का मानना है कि यह पुरस्कार समग्र शिक्षा और नवीन शिक्षण पद्धति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्कूल के लिए…
