धौलीढांग में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 155 रोगियों की हुई स्वास्थ्य जांच: डॉ. सहगल देशआदेश मैंकाइंड फ़ार्मा द्वारा संचालित जगदीश चन्द जुनेजा चैरिटेबल हॉस्पिटल ने अपना 15 वाँ निःशुल्क मेडिकल कैम्प आज धौलीढांग में लगाया। हॉस्पिटल प्रबंधन के डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि डॉ. शैलेन्द्र रावल एम.डी. मेडिसिन, डॉ. राजुल चंचानी नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ. रोमानी बंसल बाल रोग विशेषज्ञ ,डॉ.आशिमा दन्त रोग विशेषज्ञ और डॉ. अमित मंगला नाक , कान व गला रोग विशेषज्ञ व पैरा मेडिकल स्टाफ ने 155 रोगियों की जांच की उनका परिक्षण…
Category: LOCAL NEWS
बाबा गरीब नाथ मंदिर के आसपास तेंदुए की चहलकदमी से लोग दहशत में
ग्राम पंचायत शिवपुर में तेंदुए का आतंक वन खंड अजौली के अन्तर्गत शिवपुर स्थित बाबा गरीबनाथ बीट के साथ लगते आबादी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। पता चला कि कई पालतू कुत्तों को भी निवाला बना चुका है। यहां के लोग दहशत में है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शिवपुर, फूलपुर शमशेरगढ़, अजौली, मुगलांवाला करतारपुर में पिछले दो सप्ताह से तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। तेंदुए पिछले कई दिनों में जहां कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुके हैं, कुछ को लहूलुहान कर…
BKD डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन की 4 छात्राओं को मिले लैपटाॅप
BKD डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की 4 छात्राओं को मिले लैपटाॅप देश आदेश /पांवटा साहिब जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के देवी नगर स्थित बीकेडी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की 4 मेधावी छात्राओं को लैपटॉप मिले। यह लैपटॉप मेधावी छात्राओं को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मिले हैं। बीकेडी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब परिसर में बुधवार को बीकेडी शिक्षण संस्थान पांवटा साहिब के चैयरमेन सरदार ओंकार सिंह, प्रधान सरदार हरभजन सिंह, सदस्य सरदार नरेंद्र पाल सिंह सहोता व संस्थान के…
प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 21 जनवरी को राज्य के उच्च पर्वतीय और आसपास के मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 22 और 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 24 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 2-3 दिनों…
पांवटा विस के आंजभोज क्षेत्र का विकास हुआ सुनिश्चित-सुखराम चौधरी
पांवटा वि0स0 के आंजभोज क्षेत्र का विकास हुआ सुनिश्चित-सुखराम चौधरी ऊर्जामंत्री ने अंबोया, दिगाली में किए शिलान्यास तथा लोकार्पण देशआदेश पांवटा साहिब – वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त स्वरोजगार, स्वावलंबन तथा सम्मान से जीवन यापन के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। यह उद्गार बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री, सुखराम चौधरी ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया मंे 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास करने…
भाजपा को हर बूथ पर करेंगे मजबूत: बलदेव तोमर
सिरमौर में भाजपा को हर बूथ पर करेंगे मजबूत: बलदेव तोमर पांवटा साहिब विश्राम गृह में भाजपा का संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि जिला सिरमौर का विकास प्रदेश में कांग्रेस राज आने के बाद से धीमा पड़ गया है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर नाकाम सरकार की लचर नीतियों को जरूर पहुंचाए। भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में अपना बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प पूरा करें। इस दौरान भाजपा प्रदेश…
किसानों और जनता ने बद्रीपुर स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में धरना शुरू:नौटी
किसानों और जनता ने बद्रीपुर स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में धरना शुरू: देश आदेश पांवटा साहिब: किसानों और जनता ने बद्रीपुर स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में धरना शुरू किया। करीब एक दर्जन से अधिक लोग एक साथ फर्श पर बैठे है। इस दौरान अनिन्दर सिंह नौटी की अगुवाई में नारे बाजी भी हुई। किसान-मजदूरों के साथ शोषण बंद करो -बंद करो, वहीं अन्य सभी किसान, बागवान और मजदूरों से धरना पर शामिल होने का भी संदेश जारी किया। Originally posted 2022-06-13 05:23:06.
कन्या विद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ईकाई की बैठक संपन्न
कन्या विद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ईकाई की बैठक संपन्न देशआदेश पांवटा साहिब: गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ पौंटा इकाई की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या पौंटा साहिब के प्रांगण में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रकाश विश्नोई ने की! बैठक में जिला महासचिव रविंद्र सिंह जगी, मुकेश शर्मा नरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, रजनीश शर्मा, अर्चना शर्मा, रणवीर सिं मीरा देवी जिला कार्यकारिणी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे! गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर कोटा के द्वारा सबसे पहले जिला अध्यक्ष आकाश बिश्नोई को समृति…
मकान पर गिरा पेड़, लाखों की क्षति, 20,000 फौरी सहायता
रिहायशी मकान पर गिरा पेड़, लाखों का नुकसान, 20,000 फौरी सहायता:तहसीलदार देशआदेश पांवटा साहिब। देवीनगर गुरुद्वारा के समीप एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक रिहायशी मकान पर गिर गया। इससे एक महिला के तीन मंजिला भवन को लाखों की क्षति पहुंची है। सूचना मिलने पर तहसीलदार पांवटा साहिब मौके पर पहुंचे। स्थानीय क्षेत्र के पटवारी को क्षति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश और पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से बीस हजार फौरी सहायता प्रदान की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में कार्यरत…
माफिया के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर सीज, ठोका भारी जुर्माना
खनन माफिया के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर सीज, ठोका भारी जुर्माना देश आदेश भगानी वन खंड अधिकारी हर्षवर्धन, वनरक्षक कपिल शर्मा, रोहित, सुंदर सिंह आदि टीम ने सुबह के वक़्त यमुना नदी की और गश्त की, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता प्राप्त हुई। गश्त के दौरान यमुना नदी के तट पर वन भूमि पर दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े गए। दोनों ट्रैक्टरों को सीज किया तथा उनसे 38750 रु जुर्माना वसूला गया। Originally posted 2022-06-11 11:19:15.
