दिल्ली:श्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित हुआ गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल।

दिल्ली:श्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित हुआ गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल।

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब ,हिमाचल प्रदेश  (इंग्लिश मीडियम ,को एजुकेशनल तथा सी .बी .एस .ई द्वारा मान्यता प्राप्त ) शिक्षा के क्षेत्र में इकोनामिक ग्रोथ फाउंडेशन ,इंडिया द्वारा श्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित हुआ गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल। देशआदेश नई दिल्ली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 20 दिसंबर 2024 को दिल्ली में वैश्वीकरण ,आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में इकोनामिक ग्रोथ फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।   विद्यालय को…

यमुना नदी मे अवैध रूप से कूड़ा डालने पर 80,000 जुर्माना:वन विभाग

यमुना नदी मे अवैध रूप से कूड़ा डालने पर 80,000 जुर्माना:वन विभाग

यमुना नदी मे अवैध रूप से कूड़ा डालने पर 80,000 जुर्माना:वन विभाग न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब: यमुना नदी के साथ लगती वन भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा डालने के लगातार बढ़ते मामलों के चलते वन विभाग ने कूड़ा डालने वाले वाहनों पर कड़ी कारवाई की। अवैध रूप से कचरा डम्प कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया गया जिनमे अधिकतर वाहन नगर परिषद से संबंधित थे। वाहन चालकों व परिषद अभियंता से अवैध डंपिंग का जुर्माना वसूल कर वाहनों को रीलीज़ किया गया। उधर, डीएफओ पांवटा कुनाल अंगरीश ने…

इस गांव में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यकम: एसडीएम

इस गांव में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यकम: एसडीएम

24 दिसंबर को मुगलावाला करतारपुर में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर कार्यकम– एसडीएम पांवटा देशआदेश पांवटा साहिब    उप मंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर में दिनांक 24 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे प्रशासन गांव की ओर कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभागाध्यक्षों द्वारा आम-जन की समस्याओं का निपटारा मौक़े पर किया जाएगा।   उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को घर-द्वार पर सुविधा प्रदान…

शिमले पड़े पुलसिये रे घस्से…, पहाड़ी नाटी पर खूब नाचीं छात्राएं

शिमले पड़े पुलसिये रे घस्से…, पहाड़ी नाटी पर खूब नाचीं छात्राएं

शिमले पड़े पुलसिये रे घस्से…, पहाड़ी नाटी पर खूब नाचीं छात्राएं शिमले पड़े पुलसिये रे घस्से…, पहाड़ी नाटी पर खूब नाचीं छात्राएं कंडेला स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों पर बरसे इनाम सुजल और भूमिका रानी को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब देशआदेश  राजकीय उच्च विद्यालय कंडेला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी मुख्यातिथि और माइनिंग ऑनर रंगी लाल चौहान व अशोक सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अध्यापिका सरिता शर्मा…

पांवटा साहिब: बिजली मुरम्मत कार्य के चलते रविवार को यहां-यहां रहेगा पावर कट

पांवटा साहिब: बिजली मुरम्मत कार्य के चलते रविवार को यहां-यहां रहेगा पावर कट

पांवटा साहिब: बिजली मुरम्मत कार्य के चलते रविवार को यहां-यहां रहेगा पावर कट न्यूज़ देशआदेश   पांवटा साहिब: विद्युत बोर्ड बद्रीपुर के सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड बद्रीपुर मुकेश सिंह ने जानकारी दी है कि 132/33/11केवी कंट्रोलिंग सब स्टेशन गोंदपुर के रूटीन मुरम्मत कार्य के चलते 29 मई को सुबह 9 से सायं 6 बजे तक शट डाउन लिया है। जिसके चलते सब स्टेशन के अंतर्गत पांवटा साहिब मुख्य बाजार, बद्रीपुर, देवीनगर, हाऊसिंग बोर्ड, हिमुडा काॅलोनी, शमशेरपूर, बैंक काॅलोनी, हीरपुर, सूर्या काॅलोनी, यमुना विहार काॅलोनी, तारूवाला, आदर्श काॅलोनी, भूपपूर, जामनीवाला, टोका…

कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार   हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय से माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 व 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा।     इसके प्रभाव से राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23-24 व 27 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 25 व 26 दिसंबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहेगा।     प्रदेश के निचले पहाड़ी व मैदानी…

कारगिल शहीद के पैतृक गांव में शहीद मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन:नरेंद्र

कारगिल शहीद के पैतृक गांव में शहीद मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन:नरेंद्र

कारगिल शहीद कल्याण सिंह के पैतृक गांव हलांह में शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन*   समारोह में बतौर मुख्यातिथि बलदेव तोमर और विशेष अतिथि भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य रहे मौजूद* न्यूज़ देशआदेश कारगिल शहीद कल्याण सिंह के पैतृक गांव हलांह में शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 26 मई आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ जिला उपायुक्त राम कुमार गोतम ने किया। समापन समारोह में 26 मई की शाम बतौर मुख्य अतिथि बलदेव तोमर, पूर्व विधायक एवं उपाध्याय खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश में शिरकत की।…

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा-पुरुवाला ने गुरूवाला की महिला को सौंपा दो लाख रु का चेक

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा-पुरुवाला ने गुरूवाला की महिला को सौंपा दो लाख रु का चेक

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा-पुरुवाला ने गुरूवाला की महिला को सौंपा दो लाख रु का चेक  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत HPG Bank में खाते से कटते थे वार्षिक प्रीमियम 330 रुपए  देशआदेश पांवटा साहिब गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघपुरा-गुरूवाला के एक परिवार ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कराया था। जिसमें दुर्घटनाग्रस्त आकस्मिक मृत्यु या अन्य घटनाओं पर बीमा के माध्यम से हितग्राही के आश्रित परिवार को बीमा राशि दिया जाता है। विगत दिनों पांवटा क्षेत्र ग्राम पंचायत सिंघपुरा-गुरूवाला के अंतर्गत ग्राम…

अनुबंध कर्मियों को नहीं मिलेंगे नियमित मुलाजिमों के लाभ

अनुबंध कर्मियों को नहीं मिलेंगे नियमित मुलाजिमों के लाभ

HP Assembly Session: अनुबंध कर्मियों को नहीं मिलेंगे नियमित मुलाजिमों के लाभ, चार बिल पारित; जानें सबकुछ हिमाचल विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के कड़े विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक, पंचायती राज संशोधन विधेयक और पुलिस अधिनियम में संशोधन विधेयक समेत चार विधेयक पारित किए गए।     वहीं, भूजोत अधिकतम सीमा संशोधन विधेयक पारित होते ही अब भोटा अस्पताल की 30 एकड़ जमीन हस्तांतरित हो सकेगी। अनुबंध कर्मियों के विधेयक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रुटि को दुरुस्त…

HP: 15 जून से बंटेंगे 2.49 लाख विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग

HP: 15 जून से बंटेंगे 2.49 लाख विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग

Himachal Pradesh: 15 जून से बंटेंगे 2.49 लाख विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग सार पहली, तीसरी, छठी, नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग रंग के बैग दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को दिए जाने वाले निशुल्क स्कूल बैग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगाई गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 2,49,769 विद्यार्थियों को 15 जून से निशुल्क स्कूल बैग मिलना शुरू होंगे। शिक्षा विभाग के खंड कार्यालयों में बैग की सप्लाई पहुंच गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय…