हिमाचल कैबिनेट: पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय, हिमकेयर कार्ड की वैधता बढ़ाने समेत 10 बड़े फैसले सार कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के अंतर्गत तीन वर्षों के लिए प्रीमियर दरों को 1000 रुपये अथवा 365 रुपये तथा इसकी वैधता को तीन वर्ष बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में इस योजना के अंतर्गत नए कार्ड का पंजीकरण वर्ष भर करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। विस्तार हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने उपदान पर ट्रैक्टर खरीद के लिए किसानों के पास पांच कनाल जमीन होने की शर्त हटा दी है।…
Author: deshadesh27
चिट्टा तस्करों को जमानत पर छोड़ने से समाज में जाएगा गलत संदेश
HP High Court: चिट्टा तस्करों को जमानत पर छोड़ने से समाज में जाएगा गलत संदेश- हिमाचल हाईकोर्ट हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि अगर चिट्टे के धंधे में संलिप्त लोगों को जमानत पर जल्द छोड़ा जाएगा तो समाज में गलत संदेश जाएगा। देशआदेश चैनल फॉलो करें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चिट्टा तस्करी के आरोप में जेल में बंद आरोपियों को जमानत देने पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत के अनुसार अगर चिट्टे के धंधे में संलिप्त लोगों को जमानत पर जल्द छोड़ा जाएगा तो समाज में गलत संदेश जाएगा। न्यायाधीश…
ज्यादा मुनाफा कमाना दो ट्रैक्टर संचालकों को पड़ा भारी
ज्यादा मुनाफा कमाना दो ट्रैक्टर संचालकों को पड़ा भारी टीम ने वन भूमि पर अवैध खनन व ढुलाई करते पकड़े, 35250 रु जुर्माना:प्रवीण पांवटा साहिब। कई वाहन चालक ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में क्षमता से अधिक माल ढुलाई कर रहे हैं। भगानी परिक्षेत्र में भी वन भूमि पर अवैध खनन कर ढुलाई कर रहे पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वैसे विभाग के अधिकारियों को भगानी-मानपुर देवड़ा वन क्षेत्रों में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग की टीम ने संदिग्ध अवैध खनन…
बाल विज्ञान मेले में चमका द स्कॉलर्स होम स्कूल
पांवटा साहिब: बाल विज्ञान मेले में चमका द स्कॉलर्स होम स्कूल कोलर में 32वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में द स्कॉलर्स होम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में साइंस का मॉडल प्रथम रहा है। विज्ञान का मॉडल और गणित ओलंपियाड के प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए। स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि टीम ने हमेशा की तरह ही अच्छा प्रदर्शन किया है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है। स्कूल टीम का मॉडल प्रथम…
कोरोना से निपटने के लिए फील्ड में जुटेंगे 6,000 स्वास्थ्य कर्मचारी
हिमाचल: कोरोना से निपटने के लिए फील्ड में जुटेंगे 6,000 स्वास्थ्य कर्मचारी, टीमें बनाने के दिए निर्देश न्यूज़ देश आदेश सार प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों को कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ व्यवस्था को लेकर बैठकें करने के लिए भी कहा है। रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हिमाचल में बीते दो महीने से कोरोना का कोई गंभीर मामला नहीं आया है। विस्तार हिमाचल में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच सरकार गंभीर हो गई है।…
हिमाचल में तैयार उच्च रक्तचाप और किडनी समेत 13 दवाओं के सैंपल फेल
ड्रग अलर्ट: हिमाचल में तैयार उच्च रक्तचाप और किडनी समेत 13 दवाओं के सैंपल फेल न्यूज़ देशआदेश सार प्रदेश में मार्च में तैयार 13 समेत देश की 48 दवाओं के सैंपल फेल हो गए। क्षेत्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के मार्च के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं और बाजार में भेजी दवाओं के स्टॉक वापस लाने को कह दिया है। विस्तार हिमाचल प्रदेश में मार्च में तैयार 13 समेत देश की…
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने पार्टी में गुटबाजी से किया इनकार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने पार्टी में गुटबाजी से किया इनकार राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की वकालत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा अपनी सभी इकाइयों को भंग करने के एक दिन बाद, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की वकालत कर रही थीं। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए…
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा होंगी सांसद प्रतिभा सिंह, अग्निहोत्री बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा होंगी सांसद प्रतिभा सिंह, अग्निहोत्री बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष न्यूज़ देशआदेश हिमाचल में चुनावी वर्ष में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने बड़े स्तर पर फेरदबल करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है। चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों को लेकर मंगलवार देर शाम पत्र जारी किया है। प्रतिभा सिंह को कुलदीप सिंह राठौर की जगह नया अध्यक्ष बनाया गया है।…
HP और UP में हो रही भूस की सप्लाई पर लगे रोक: हरियाणा डेयरी संचालक
HP और UP में हो रही भूस की सप्लाई पर लगे रोक: हरियाणा डेयरी संचालक भूसा की सप्लाई पर प्रतिबंध लगान यूपी व हिमाचल प्रदेश के पशुपालकों के चिंता की खबर दड़वा में चारा मंडी बनाने और सूखे चारे का औद्योगिक इस्तेमाल बंद करने की मांग की:डेयरी संचालक न्यूज़ देशआदेश यमुनानगर: भूस की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को चारों डेयरी कांप्लेक्स के संचालक मेयर मदन लाल से मिले। उन्होंने यूपी व हिमाचल प्रदेश में हो रही भूस की सप्लाई पर रोक लगाने, दड़वा में चारा मंडी बनाने और…
एक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख
पांवटा साहिब: एक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख देशआदेश पांवटा साहिब मुख्य बाजार में एक दुकान में आग भड़क गई। आग से दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रभावित दुकानदार को लाखों की क्षति आंकी जा रही है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और टीम ने आग पर काबू पाकर आसपास रिहायशी क्षेत्र को चपेट में आने से बचा लिया है। दुकानदार मोहम्मद फरमान गांव व डाक घर तिमली तहसील विकासनगर देहरादून उत्तराखंड की पांवटा बाजार की…
