पांवटा में मुख्य संपर्क सड़कों को ही बना डाला पार्किंग स्थल न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पांवटा साहिब नगर परिषद ने लोगों को फ्री पार्किंग सुविधा के लिए पुलिस थाने के सामने करीब 75 लाख रुपये के बजट से पार्किंग तैयार करवाई गई है लेकिन लोग सभी नियम कानूनों को धत्ता बता कर शहर की मुख्य संपर्क सड़कों को ही पार्किंग बना रहे हैं। इससे अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब शैक्षणिक संस्थानों के फिर से शुरू होने पर, बेतरतीब पार्किंग से दिक्कतें ज्यादा बढ़ सकती हैं। पांवटा…
Author: deshadesh27
2026 तक प्रदेश हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित होगा:सीएम
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में आएंगी नई योजनाएं न्यूज़ देशआदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दुग्ध उत्पादकों के साथ किया संवाद सरकार किसानों को स्वावलंबी बनाना चाहती है, जिससे वह घर पर रहकर अच्छी कमाई कर सकें, नौकरी के पीछे न भागें। किसानों को मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, आगामी बजट में इनकी घोषणा होगी। होटल पीटरहॉफ में मिल्कफेड के दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात कही। उन्होंने कहा…
पांवटा साहिब में खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम संपन्न
जय सिंह ठाकुर एंड संस के सुमेर चंद चुने बेस्ट ब्लास्टर। पांवटा में खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में आयोजित किया ट्रेड टेस्ट। ट्रेड टेस्ट में 18 खानों के 75 प्रतिभागियों ने लिया भाग। न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब। खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में जिला सिरमौर में एक ट्रेड टेस्ट पांवटा में अयोजित किया गया। जिसमे जिला की एक मशीनीकृत खान सहित 18 खानों के 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान खान सुरक्षा महानिदेशालय श्री नगर के निदेशक संजीव नोमुला और उप निदेशक ई राम चन्दरण मौजूद मुख्यातिथि के…
रेणुका मेला मैदान मे 249 प्लाटों की बिक्री से बोर्ड ने कमाए 46 लाख
रेणुका मेला मैदान मे 249 प्लाटों की बिक्री से बोर्ड ने कमाए 46 लाख। मेले की ओर बढ रहा व्यापारियों का रुझान, ददाहू मेंं पुल भी बन कर तैयार न्यूज़ देश आदेश रेणुका जी अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले के मध्यनजर प्लाटों की बिक्री से मेला प्रशासन ने 46.38 लाख रुपये की आय अर्जित की है। सोमवार तक 249 प्लाटों को बोली के अधार पर बेचा गया है। मेले मैदान मे अब केलल 96 प्लाट ही शेष रह गए है। जबकि व्यापारियों का रुझान बढता ही जा रहा है। सोमवार को दुसरे…
पांवटा साहिब में 09 नवम्बर को 15 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण:BMO
पांवटा साहिब में मंगलवार 09 नवम्बर को 15 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण:BMO न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब स्वास्थ्य खण्ड राजपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 09 नवम्बर को 15 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 09 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, ई.एस.आई. मालवा कोटन, उप…
हिमाचल कैबिनेट: पहली कक्षा के छात्र 15 से, तीसरी से सातवीं के विद्यार्थी 10 नवंबर से आएंगे स्कूल
हिमाचल कैबिनेट: पहली कक्षा के छात्र 15 से, तीसरी से सातवीं के विद्यार्थी 10 नवंबर से आएंगे स्कूल देश आदेश ब्यूरो, शिमला सार तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 10 नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। कैबिनेट बैठक में 15 नवंबर से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 10 नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। कैबिनेट बैठक में…
डिवाइन विज़डम: टाइटल देकर विदाई समारोह को बनाया यादगार
*डिवाइन विज़डम: टाइटल देकर विदाई समारोह को बनाया यादगार देशआदेश डिवाइन विजडम स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। सुखद यादों, चिंतन और भविष्य के लिए शुभकामनाओं से भरा यह कार्यक्रम तीनों संकाय के छात्रों को एक साथ लाया। स्कूल में अपने समय को याद करते हुए 12वीं कक्षा के छात्रों ने शिक्षकों और अपने साथियों के अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने…
प्रदेश के किसानों को दिया मशरूम इकाई स्थापित करने का प्रशिक्षण
प्रदेश के किसानों को दिया मशरूम इकाई स्थापित करने का प्रशिक्षण किसानों को मशरूम आधारित उद्यम लगाने के लिए प्रेरित नौणी विवि के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से अखिल भारतीय समंवित अनुसंधान परियोजना के तहत मशरूम की खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। प्रशिक्षण में शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मशरूम इकाई स्थापित करने, बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम, शिटाके मशरूम, लायनस मेन मशरूम और गैनोडर्मा मशरूम की खेती की तकनीक…
सिरमौर पुलिस ने गोल्डेन वॉरियर टोंरु को 51 रन से हराया
सिरमौर सुपर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि इंदरजीत सिंह मिक्का ने किया न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पांवटा साहिब में रविवार को द्वितीय सिरमौर सुपर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। हिमाचल यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह मिक्का ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में सिरमौर पुलिस टीम ने गोल्डेन वॉरियर टोंरू पर 51 रनों से जीत दर्ज की। पुलिस टीम के प्रतीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विज्ञापन प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 12 टीमें भाग ले रही हैं।…
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल रहा फेयरवेल पार्टी का आयोजन, जमकर झूमें विद्यार्थी
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल रहा फेयरवेल पार्टी का आयोजन, जमकर झूमें विद्यार्थी अरिहतियनंस चेहरे पर खुशी, आंखो में दिखा विदाई का दर्द। देशआदेश अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ । आयोजन के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था । कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और सबके साथ खट्टी मीठी यादों को सांझा किया। मुख्यतिथि के रूप में प्रबंधक समीति के अध्यक्ष अनिल जैन व अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर…
