पांवटा साहिब में खुला इफको ई-बाजार, एक छत के नीचे उपलब्ध होगी खाद, बीज, दवाइयां देशआदेश पांवटा साहिब: शुक्रवार को इफको बाजार पांवटा साहिब का उद्घाटन भुवनेश सिंह पठानिया SMM Iffco Himachal Pradesh द्वारा किया गया जो कि पांवटा साहिब में भुपपुर खेड़ा के सामने यूको बैंक के पास नाहन रोड पर बद्रीपुर चौक से 100 m दूरी पर है। इफको की किसानी संबंधी सभी समस्यें हाल होंगी जहां पर एक छत के नीचे खाद बीज दवाइयां उपलब्ध होंगी और इफको के स्प्रे पंप ड्रोन द्वारा स्प्रे भी किसानों को मुहैया…
Author: deshadesh27
फिर दो दिन बारिश के आसार, अंधड़ चलने का अलर्ट
हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट देशआदेश हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। 22 और 23 मई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे भी गिर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 38…
तीन नकाबपोश ने देसी कट्टा रख लूटे पौने दो लाख
तीन नकाबपोश ने गर्दन पर देसी कट्टा रख लूटे पौने दो लाख कांटी मश्वा मार्ग पर कार लुढ़की, शिक्षक की मौत देशआदेश कालाअंब स्थित दी ज्योति सहकारी गैर कृषि बचत व ऋण सभा समिति के कार्यालय में तीन लोग मास्क पहनकर दाखिल हुए। तीनों समिति के प्रबंधक प्रदीप ठाकुर से बचत, जमा और एफडीआर के बारे में जानकारी जुटाने लगे। इसी बीच उन्होंने प्रबंधक की गर्दन पर देसी पिस्तौल (कट्टा) रखी और पौने दो लाख रुपये नकदी लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। वहीं, मानल-कांटी मशवा सड़क पर…
तबादलों और तैनाती के लिए राजनीतिक दबाव बनाया तो नपेंगे अफसर
हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने अफसरशाही पर नकेल कस दी है। सरकार ने दो टूक साफ कर दिया है कि तबादले के बाद मनपसंद तैनाती के लिए राजनीतिक दबाव बनाया तो अफसर नपेंगे। सरकार ने आईएएस, एचएएस और हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं अधिकारियों के तबादलों के मामले में ये आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। प्रधान सेवाओं के प्रतिनिधि होने के नाते राजनीतिक प्रभाव और दबाव तबादलों और तैनाती के लिए बनाना…
खाद्य विभाग ने दो दुकानों पर पकड़ा प्रतिबंधित पॉलीथीन, ठोका जुर्माना
10 दुकानों का किया औचक निरीक्षण, दो में पाया गया प्रतिबंधित पॉलीथीन, ठोका जुर्माना देशआदेश गुरुवार को पांवटा साहिब बाजार का खाद्य नागरिक एवं आपूर्ती विभाग के निरीक्षक ने राजेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों तथा व्यावसायिक संस्थानों में प्रतिबंधित पॉलीथीन और घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक रूप में उपयोग के संबंध में निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया जिसमें दो दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथीन पाया गया । प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मौके पर…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छाया दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखा कर पाया द्वितीय और तृतीय स्थान देशआदेश पांवटा साहिब स्थित राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय में को विज्ञान दिवस मनाया गया जिसमें दुग्गल कैरियर स्कूल के सृष्टि वशिष्ट ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान व खुशबू ने वाद विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य व निर्देशक नरेश चंद शर्मा ने बच्चों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में बंपर भर्तियां, शिक्षकों के 5291 पद भरे जाएंगे
हिमाचल में बंपर भर्तियां, शिक्षकों के 5291 पद भरे जाएंगे, जानें बड़े फैसले एटिक को रिहायशी बनाने के लिए टीसीपी नियमों में संशोधन को मंजूरी राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को हरीझंडी देशआदेश हिमाचल प्रदेश के शिक्षा व अन्य विभागों में बंपर भर्तियां होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला में हुई मंत्रिमंडल बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी एवं अन्य श्रेणियों के 5,291 रिक्त पद भरने का निर्णय लिया गया है। इनमें टीजीटी कला के 1,070, नॉन-मेडिकल के 776, मेडिकल के 430, शास्त्री…
बैंक ने लगाया शिविर, जनसुरक्षा योजना की दी जानकारी
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा सालवाला-पुरुवाला ने लगाया शिविर न्यूज देशआदेश हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा सालवाला-पुरुवाला ने फूलपुर शमशेरगढ़ गांव में ग्रामीणों को जनसुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शाखा ने यह शिविर एसएलबीसी के माध्यम से आयोजित किया। इस शिविर में शाखा कार्यकारी सहायक प्रदीप सिंह व नंदसिंह ने ग्रामीणों को जनसुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल रहीं। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।…
17 से 20 मई तक कुछ भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट
हिमाचल के कुछ भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट, ऊना में पारा 40 के पार देशआदेश हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 17 से 20 मई तक बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों को हल्की बर्फबारी की संभावना है। 18 मई को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो…
द स्कॉलर्स होम स्कूल के एथलेटिक्स में उभरते खिलाड़ी
द स्कॉलर्स होम स्कूल के एथलेटिक्स में उभरते खिलाड़ी देशआदेश स्कूल प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि स्कूल के 48 खिलाड़ी ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पांवटा साहिब के गुरुद्वारा ग्राउंड में भाग लेने के लिए 12 और 13 मई को पहुंचे। विभिन्न वर्गों के अंतर्गत गर्ल्स कैटेगरी में अंडर 16 में प्रियांशु तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 गर्ल्स कैटिगरी में ही सुखरीत कौर ने शॉट पुट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अनन्या ठाकुर ने 300 मीटर और 400 मीटर रेस में द्वितीय…
