सोलर स्ट्रीट लाईटों से जगमग हुए इस पंचायत के गांव-वार्ड: अतुल

सोलर स्ट्रीट लाईटों से जगमग हुए इस पंचायत के गांव-वार्ड: अतुल

सोलर स्ट्रीट लाईटों से जगमग हुए रामपुर- भारापुर पंचायत के गांव-वार्ड: अतुल न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब: धौलाकुआं स्थित गुलशन पोलीओल्स लिमिटेड कंपनी द्वारा रामपुर भारापुर पंचायत में 20 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाकर समाजसेवा का सराहनीय कार्य किया है। इससे पहले भी कंपनी द्वारा कई बार क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक कार्य किए जाते रहे। इस के लिए पंचायत के लोगों ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार धौलाकुआं स्थित गुलशन पोलीओल्स लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक अतुल रस्तोगी ने बताया कि कंपनी की ओर से रामपुर भारापुर…

वीडियो वायरल: बारिश में पन्नी के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण

वीडियो वायरल: बारिश में पन्नी के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण

Tragedy: बेबसी का ये कैसा आलम, बारिश में पन्नी के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण न्यूज़ देशआदेश   सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें श्मशान घाट में शेड न होने के चलते बारिश के दौरान पन्नी के नीचे ग्रामीण शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कर रहे हैं।   सकतपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार वायरल वीडियो को 20 मार्च का बता रहे हैं। बीमारी के चलते इस दिन गांव में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। उस समय बहुत तेज…

धारा 118 में संशोधन, राष्ट्रपति ने दे दी मंजूरी

धारा 118 में संशोधन, राष्ट्रपति ने दे दी मंजूरी

Himachal: धारा 118 के तहत ली जमीन पर मकान या उद्योग लगाने के लिए तीन के बजाय अब मिलेंगे पांच साल न्यूज़ देशआदेश   हिमाचल प्रदेश मुजारियत और भूमि सुधार विधेयक 2022 के तहत धारा 118 में संशोधन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है, जिसमें इस धारा के तहत ली गई जमीन पर मकान बनाने या उद्योग लगाने के लिए अब तीन साल के बजाय पांच साल मिलेंगे। राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के बाद इस विधेयक को मंगलवार को राज्य विधानसभा के सचिव ने सदन के पटल…

होल्ला मोहल्ला में बेहतरीन सेवाएं देनेपर इन पुलिस जवानों को किया सम्मानित

होल्ला मोहल्ला में बेहतरीन सेवाएं देनेपर इन पुलिस जवानों को किया सम्मानित

होल्ला मोहल्ला में बेहतरीन सेवाएं देनेपर इन पुलिस जवानों को किया सम्मानित नगर परिषद के सौजन्य से पुलिस अधीक्षक ने 38 जवानों का बढ़ाया मान  न्यूज देशआदेश पांवटा साहिब। ऐतिहासिक होला मोहल्ला पाँवटा साहिब के सुखद समापन के उपलक्ष में नगर पालिका पाँवटा साहिब के सौजन्य से पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिरमौर रमन कुमार मीना ने पुलिस प्रशासन के लगभग 38 अधिकारियों /कर्मचारियों को होल्ला मोहल्ला के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पांवटा में ऐतिहासिक होली…

HIMACHAL INSTITUTE OF DENTAL SCIENCES में लगेगा दंत चिकित्सा कैम्प

HIMACHAL INSTITUTE OF DENTAL SCIENCES में लगेगा दंत चिकित्सा कैम्प

HIMACHAL INSTITUTE OF DENTAL SCIENCES में लगेगा दंत चिकित्सा कैम्प, दी जा रही भारी छूट न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब: राम नवमीं के उपलक्ष्य पर 30 मार्च को पांवटा साहिब स्थित डेंटल कॉलेज में संस्थान की ओर से एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के दन्त उपचार में छूट प्रदान की जा रही है। • सामान्य दन्त उपचार पर 50% ● Implants (पहले 10 ) 40% ● Crowns ( दन्त कैप) 30% / ● Ortho Treatment (दातों को सही आकार देने के लिए ब्रेसेज़ का इस्तेमाल)…

किसानों को दी इफको के निर्मित नैनो यूरिया की जानकारी:हरजीत

किसानों को दी इफको के निर्मित नैनो यूरिया की जानकारी:हरजीत

किसानों को दी इफको के निर्मित नैनो यूरिया की जानकारी:हरजीत सागरिका और जैव उर्वरक के बारे में बताया, कब-कब छिड़काव करें..जाने न्यूज़ देशआदेश विकास खण्ड पांवटा के गांव नवादा में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 40 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक  हरजीत सिंह ने इफको के निर्मित नैनो यूरिया के बारे में बताया। उन्होंने बताया की एक बोतल नैनो यूरिया एक बोरी खाद के बराबर है। साथ ही उन्होंने नैनो यूरिया से उनकी फसलों और पर्यावरण…

29 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

29 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल में 29 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार   पेपर लीक मामले में उमा आजाद के दोनों बेटों और दलाल सहित पांच गिरफ्तार   न्यूज़ देशआदेश   हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 मार्च की शाम से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जताए हैं। 31 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी…

मानदेय के लिए तरसे जवान, गुजर-बसर हुआ मुश्किल

मानदेय के लिए तरसे होमगार्ड जवान, गुजर-बसर हुआ मुश्किल 175 से अधिक जवानों को जनवरी माह से नहीं मिल पाया मानदेय   न्यूज़ देशआदेश   जिला सिरमौर के 175 से अधिक गृहरक्षकों को जनवरी माह से अब तक मानदेय नहीं मिल सका है। ये गृह रक्षक विभिन्न पुलिस थानों-चौकियों में कार्यरत हैं। मानदेय समय पर न मिल पाने से इन जवानों को परिवार का गुजर बसर करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, अब गृहरक्षकों ने मानदेय जारी करने के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।…

आधी रात को नकाबपोशों ने दो घरों में घुसे, फिर…

आधी रात को नकाबपोशों ने दो घरों में घुसे, फिर…

Himachal: आधी रात को नकाबपोशों ने दो घरों में घुस 20 तोले सोना, एक लाख नकदी उड़ाई न्यूज़ देशआदेश    दो स्थानों पर नकाबपोशों ने शनिवार आधी रात को घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पहली वारदात में मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर…

बैचवाइज भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 230 पद

बैचवाइज भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 230 पद

बैचवाइज भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षकों के 230 पद, काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने के निर्देश जारी न्यूज़ देशआदेश   हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के 230 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चयनित होने वालों को सरकार की मंजूरी के बाद ही नियुक्ति पत्र देने को कहा गया है।सरकारी स्कूलों में लंबे समय से शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे गए हैं। वर्ष 2021 के बजट भाषण में बतौर मुख्यमंत्री जयराम…