Himachal BJP: मुख्यमंत्री जयराम चुनाव संचालन और बिंदल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने भाजपा ने प्रदेश चुनाव संचालन समिति व चुनाव प्रबंधन समिति की कर दी घोषणा देशआदेश पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने इसकी सूची जारी कर दी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया…
Category: HIMACHAL
HP Cabinet: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, एरियर देने पर हो सकता है फैसला
HP Cabinet: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, एरियर देने पर हो सकता है फैसला देशआदेश शिमला राज्य मंत्रिमंडल में एसएमसी शिक्षकों को मेडिकल और कै जुअल लीव देने का एजेंडा भी जा सकता है। सीएम इस बारे में भी पहले ही एलान कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को तीन बजे होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर देने के बारे मेें फैसला हो सकता है। कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त दी जानी है। इसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का प्रबंध कर…
केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह
केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह, जानें क्या हुई बातचीत हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने हिमाचल के प्रति उदारता दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसकी विविध भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य का विकास पूरी तरह से सड़क/पुल बुनियादी ढांचे के विस्तार पर निर्भर करता है। इस पहाड़ी राज्य के निवासियों…
पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें प्रदेशवासीः नड्डा
प्रधानमंत्री के पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें प्रदेशवासीः जगत प्रकाश नड्डा पौने पांच वर्षों में हिमाचल ने किया अभूतपूर्व विकासः जय राम ठाकुर महिला शक्ति की भीड़ को भांप गए राष्ट्रीय अध्यक्ष, ईशारो-ईशारो में थपथपा गए ऊर्जामंत्री की पीठ देश आदेश पांवटा साहिब:-सांसद और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार ने कड़ी मेहनत, समर्पण और जनकल्याण के प्रति…
डिपुओं में भी इतने रुपए महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल
हिमाचल: डिपुओं में भी महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, 37 से 42 रुपये तक बढ़े दाम, इस बार चने की दाल भी नहीं मिलेगी हिमाचल के 19.50 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकारी डिपुओं में भी रिफाइंड तेल महंगा मिलेगा। डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दाम 37 से 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। छह से आठ महीने बाद डिपुओं में मिलने जा रहा रिफाइंड तेल बीपीएल, एपीएल एवं एनएफएसए उपभोक्ताओं को 134 और आयकरदाताओं को 144 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा। पहले रिफाइंड तेल 97 और…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश सीएम गुरु की नगरी पांवटा प्रवास पर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश सीएम गुरु की नगरी पांवटा प्रवास पर नगर परिषद खेल मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित देशआदेश शनिवार को हिमाचल प्रदेश के गौरव और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देवभूमि हिमाचल प्रदेश के ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब और नाहन विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे है। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत बड़े नेता शनिवार सुबह 11 बजे पांवटा नगर परिषद मैदान में पहुंचेंगे। इस दौरान एक विशाल…
राज्य में 40 फीसदी तक बढ़े फैटी लीवर के मामले
Health Alert: हिमाचल में 40 फीसदी तक बढ़े फैटी लीवर के मामले, जंक फूड व मसालेदार खाना बन रहा सबसे बड़ा कारण प्रदेशभर में गलत खानपान से फैटी लीवर के मामले 40 फीसदी तक बढ़ गए हैं। अस्पतालों में पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंचने वाले अधिकतर लोगों में फैटी लीवर की समस्या आई है। जंक फूड व मसालेदार खाना फैटी लीवर का सबसे बड़ा कारण बना है। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं। 10 साल के बच्चों में भी फैटी लीवर के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। छह माह…
एचपीयू शिमला में स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा तथा प्रोफेशनल स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होंगी
एचपीयू की पीजी परीक्षाएं 12 से, इंटरनल असेसमेंट 5 तक करनी होगी अपलोड; इतने विद्यार्थी होंगे शामिल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा तथा प्रोफेशनल स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने संबंधित विभागों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे 5 जून तक हर छात्र की इंटरनल असेसमेंट (आईए) अपलोड और वैरिफाई करें, अन्यथा परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जनरेट नहीं होंगे। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के अनुसार यह निर्देश विश्वविद्यालय परिसर,…
6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की होगी भर्ती
Himachal News: चौदह कंपनियों के माध्यम से होगी 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता देशआदेश हिमाचल प्रदेश में 14 निजी कंपनियों के माध्यम से 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती होगी। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ने शिक्षा खंड आधार पर भर्तियां करने के लिए कंपनियों का चयन कर लिया है। कंपनियों की ओर से अब प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने के लिए खंड वार विज्ञापन जारी किए जाएंगे। जून के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 21 से 45 वर्ष की आयु के बारहवीं…
Independence Day: सीएम जयराम ने दीं सात सौगातें, नए वेतनमान का एरियर मिलेगा, प्री प्राइमरी शिक्षा नीति बनेगी
Independence Day: सीएम जयराम ने दीं सात सौगातें, नए वेतनमान का एरियर मिलेगा, प्री प्राइमरी शिक्षा नीति बनेगी देश आदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर जिले के सराहां में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान के एरियर की पहली किस्त जारी करने की घोषणा की। इस दौरान सीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों…
