ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल योजनाएं पंचायतों को देने की तैयारी, जल शक्ति विभाग में मंथन शुरू राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को पंचायतों को सौंपने की तैयारी कर रही है। पंचायतें ही उनकी देखरेख करेंगी। पंचायतों में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की तैनाती होगी, लेकिन पंचायतों के आदेशानुसार ही ये काम करेंगे। जल शक्ति विभाग में इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। इससे पंचायतों को जल स्रोतों के संरक्षण और प्रबंधन में अधिक अधिकार मिल सकेंगे। इसके साथ…
Author: deshadesh27
सांकेतिक हड़ताल: आज पांवटा साहिब और शिलाई न्यायालय में पेश नहीं होंगे अधिवक्तागण
आज पांवटा साहिब और शिलाई न्यायालय में पेश नहीं होंगे अधिवक्तागण न्यायालय परिसर के सामने बैठेंगे सांकेतिक हड़ताल पर:अध्यक्ष देश आदेश/पांवटा साहिब सोमवार को बार एसोसिएशन पांवटा साहब की एक अर्जेंट मीटिंग बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पांवटा साहिब में पर्मानेंट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत खोलने हेतु पांवटा साहिब न्यायालय के सभी अधिवक्ता आज मंगलवार 26 जुलाई को न्यायालय परिसर में अपने ऑफिस भी बंद रखेंगे और न्यायालय में पेश नहीं होंगे। यह जानकारी राजेंद्र शर्मा अध्यक्ष बार…
हिमाचल 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में होगा विकसित: सुखराम चौधरी
हिमाचल 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में होगा विकसित: सुखराम चौधरी देश आदेश पांवटा साहिब की गोयल धर्मशाला में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य, पावर/2047.., विषय पर जिला स्तरीय बिजली महोत्सव समारोह हुआ। इस दौरान विद्युत क्षेत्र में उपलब्धियों को दर्शाती सात लघु फिल्में दिखाई गईं। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को उपभोक्ता के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जल विद्युत उत्पादन क्षमता 25 हजार मेगावाट…
हिमाचल: झूठी जानकारी देने पर बीपीएल सूची से नाम कटेगा
हिमाचल: झूठी जानकारी देने पर बीपीएल सूची से नाम कटेगा, लाैटाना होगा लिया गया लाभ, नया प्रारूप जारी बीपीएल में चयन के लिए शपथपत्र में झूठी जानकारी देने पर सूची से नाम तो हटेगा ही, साथ ही लिया गया लाभ भी लाैटाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने बीपीएल में आवेदन के लिए शपथपत्र का नया प्रारूप जारी किया है, जिसमें इसका विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है। प्रदेश में बीपीएल में शामिल होने वाले 2,82,370 परिवारों को चयन के…
Accident: बेकाबू ट्राले ने रौंदीं 30 गाड़ियां, लोक गायक विक्की समेत 13 लोग घायल
Accident Shimla: शिमला में बेकाबू ट्राले ने रौंदीं 30 गाड़ियां, लोक गायक विक्की समेत 13 लोग घायल देश आदेश शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्ठाकुफर में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बेकाबू ट्राले ने 30 गाड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में लोकगायक विक्की चौहान समेत 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि फल मंडी भट्ठाकुफर से सेब की 650 पेटियां लादकर यह ट्राला उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा…
राजेश भारद्वाज फिर बने पांवटा इकाई के अध्यक्ष
राजेश भारद्वाज 61 मतों से जीत कर पांवटा इकाई के अध्यक्ष बने रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा इकाई के त्रिवार्षिक-2025 से 2028 चुनाव हुए। चुनाव पर्यवेक्षक अनूप वर्मा, राजेश कुमार व रणधीर चौधरी के देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर 61 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर राजेश भारद्वाज लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजेश भारद्वाज व प्रदीप चौहान के बीच मुकाबला हुआ।…
आज पांवटा साहिब में जिला स्तरीय बिजली महोत्सव समारोह
आज पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय बिजली महोत्सव समारोह देश आदेश पांवटा साहिब – आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज सोमवार 25 जुलाई 2022 को प्रातः 11 बजे “गोयल धर्मशाला” में जिला स्तरीय बिजली महोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विगत 75 वर्षों में विद्युत क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों को उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य, पावर@2047 के तहत दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर…
हिमाचल में न्यूनतम बस किराया अब 10 रुपये
हिमाचल में न्यूनतम बस किराया अब 10 रुपये, सरकार ने जारी की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने 5 अप्रैल को मंत्रिमंडल की बैठक में न्यूनतम बस किराया 10 रुपये लागू करने का फैसला लिया था। मंत्रिमंडल के इस फैसले का विपक्षी दलों भाजपा और माकपा सहित प्रदेश के आम लोगों ने कड़ा विरोध किया था। जिसके चलते सरकार ने किराया बढ़ाने की अधिसूचना होल्ड कर दी थी। 14 दिन बाद शनिवार को सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर लगातार सरकार…
गर्भवती महिलाएं निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा से फिर वंचित
गर्भवती महिलाएं निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा से फिर वंचित रेडियोलॉजिस्ट प्रतिनियुक्ति पर भेजने की व्यवस्था असफल, महंगे दामों पर कराने पड़ रहे टेस्ट देश आदेश पांवटा साहिब । गर्भवती महिलाएं एक बार फिर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा से वंचित हो गईं हैं। लिहाजा, महिलाओं को महंगे दामों पर टेस्ट कराने पड़ रहे हैं दरअसल, सिविल अस्पताल पांवटा और साईं अस्पताल बद्रीपुर के साथ प्रबंधन का एमओयू साइन हुआ था। इसके तहत गर्भवती महिलाओं के निशुल्क टेस्ट होते रहे लेकिन निजी अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के यहां से जाने…
कांग्रेस की सरकार बनते ही बनेगी युवाओं के लिए नीति
Vikramaditya Singh: कांग्रेस की सरकार बनते ही बनेगी युवाओं के लिए नीति देश आदेश विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को सेब बागवानों की कोई चिंता नहीं है। सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए नीति बनेगी। इससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। आज बढ़ती बेरोजगारी से युवा हतोत्साहित हैं। जयराम सरकार के चार महीने शेष रह गए हैं। प्रदेश सरकार को सेब बागवानों की कोई…
