हिमाचल: माता-पिता के झगड़े और प्रताड़ना से परेशान 10 साल की बच्ची का साथ रहने से इन्कार, 1098 पर की शिकायत देशआदेश जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में अलग तरह का मामला आया है। दस साल की एक बच्ची ने हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दी कि वह अपने माता-पिता के रोज के झगड़े और प्रताड़ना से परेशान है। वह उनके साथ नहीं रहना चाहती। मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया है। बच्ची का एक छोटा भाई…
Category: Latest News
Congress Candidate Second list HP: पांवटा साहिब से किरनेश जंग संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।
Congress Candidate Second list HP: पांवटा साहिब से किरनेश जंग, जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। पार्टी ने पुराने प्रत्याशियों पर ही विश्वास जताया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार देर रात को जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। पूर्व मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक जगजीवन पाल और राकेश कालिया पर पार्टी ने इस बार भरोसा नहीं जताया है। कांग्रेस…
पुलिस की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
शिमला आकर युवाओं के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रहे विदेशी देशआदेश पुलिस की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, इस साल नशे के कारोबार में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 25 विदेशी भी शामिल इस साल अब तक कुल 501 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिला पुलिस अमर उजाला ब्यूरो शिमला। जिले में कई विदेशी भी यहां के युवाओं के साथ मिलकर नशे का कारोबार चला रहे हैं। जिला स्तरीय एनकॉर्ड नार्को समन्वय केंद्र की बैठक में पेश की गई पुलिस की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा…
दुर्गम और पहाड़ी इलाकों तक जरूरी सेवाएं पहुंचाने के लिए कॉमर्शियल ड्रोन सेवाओं की शुरुआत
दुर्गम गांवों तक ड्रोन से होगी आवश्यक चीजों की सप्लाई, पीपीपी मॉडल के तहत होगी शुरुआत हिमाचल प्रदेश का हर दुर्गम गांव जल्द ही ड्रोन सेवाओं से जुड़ेगा। राज्य सरकार प्रदेश के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों तक सामान और जरूरी सेवाएं पहुंचाने के लिए कॉमर्शियल ड्रोन सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है। ग्रीन हिमाचल विजन की ओर कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन स्थापित करने का फैसला किया है। साल 2026 के मध्य तक ड्रोन सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया…
इन की फेसबुक पोस्ट पर बोले सुक्खू
सोशल मीडिया पर की टिप्पणियों पर नहीं देना चाहिए ध्यान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक दिवसीय बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। मैहरे में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस नेताओं, स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बड़सर में 25 करोड़ रुपये की लागत से बने मिनी सचिवालय का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य उप केंद्र बणी का उद्घाटन किया, इसके बाद मुख्यमंत्री ने धनेटा से बड़सर सड़क का सुदृढ़ीकरण और मान खड्ड पर बांध निर्माण का शिलान्यास किया है। इस मौके पर बड़सर कांग्रेस…
हिमाचल: SC ने खारिज किया HC का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें जनजातीय क्षेत्रों में बेटियों को हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत पैतृक संपत्ति का अधिकार देने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बेटियों को पैतृक संपत्ति का अधिकार हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के तहत नहीं है। देशआदेश हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बेटियों को पैतृक संपत्ति का अधिकार नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें जनजातीय…
कैबिनेट में जा सकता है पंचायतीराज चुनाव को टालने का मामला
पंचायतीराज चुनाव को टालने का कैबिनेट में जा सकता है मामला, जनवरी 2026 में कार्यकाल होना है पूरा देशआदेश हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तय समय से आगे टलने के मामले में कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। पंचायतीराज विभाग की ओर से इस मामले को कैबिनेट में लाया जा रहा है। सरकार ने पहले ही आपदा प्रबंधन अधिनियम में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव पूरे राज्य में उचित सड़क संपर्क बहाल होने के बाद ही करने के निर्देश दिए हैं। यह इसलिए ताकि आम…
आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार और वीरवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अक्तूबर को राज्य के उच्च पर्वतीय और मध्यवर्ती क्षेत्रों में ठंडक बढ़ेगी। इस…
सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता ने बढ़ाए आवेदन
सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता ने बढ़ाए आवेदन, इतनी पहुंची संख्या सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी अध्यापकों के लिए टेट पास करना अनिवार्य कर दिए जाने से इस बार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते शिक्षा बोर्ड के पास छह माह पहले जून 2025 में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के मुकाबले नवंबर में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदनों की संख्या 1972 अधिक है। इस दौरान जहां कुछ विषयों में आवेदनों की संख्या कम हुई है। वहीं जेबीटी,…
अब दो मीटरों पर ही मिल सकेगी सब्सिडी, प्रस्ताव हुआ तैयार
हिमाचल प्रदेश: घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब दो मीटरों पर ही मिल सकेगी सब्सिडी, प्रस्ताव हुआ तैयार हिमाचल प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब केवल दो मीटरों तक ही सब्सिडी का लाभ मिले सकेगा। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सरकार की मंजूरी मिलते ही यह नई व्यवस्था प्रदेशभर में लागू कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य बिजली सब्सिडी का दुरुपयोग रोकना और वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाना है। अभी तक हर कनेक्शन पर पर प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिल रही…
