नीरज गोयल सिरमौर श्री सम्मान द्वारा अलंकृत न्यूज़ देशआदेश शिक्षक दिवस के अवसर पर डिवाइन विज़डम स्कूल के प्रबंधक नीरज गोयल को हिमोत्कर्ष की जिला सिरमौर शाखा द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों हेतु ‘सिरमौरश्री’ सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जीवन के इस पड़ाव तक पहुँचने के लिए उन्होंने अनेक उतार-चढ़ाव का सामना किया।28 अप्रैल 1975 को वेद प्रकाश के घर जन्म लेकर अपनी प्रारंभिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा माजरा स्कूल से प्राप्त की और स्नातक की शिक्षा मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय यमुनानगर से ली। अपनी शैक्षणिक वर्ष…
Month: September 2023
सिरमौर एजुकेशन सोसाइटी ने मनाया शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह
सिरमौर एजुकेशन सोसाइटी ने मनाया शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह: डॉ.नारंग न्यूज़ देशआदेश सिरमौर एजुकेशन सोसाइटी के सेक्रेटरी डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने बताया कि आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सिरमौर एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब की तरफ से गुरु नानक मिशन स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 15 अध्यापकों के साथ-साथ वह विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं 12वीं कक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि (सुपरिटेंडेंट आॅफ़…
आपदा प्रभावितों की मदद को विकेश ने बढ़ाएं हाथ
आपदा प्रभावितों की मदद को विकेश ने बढ़ाएं हाथ, एक लाख रुपए की राशि की भेंट न्यूज़ देशआदेश/पांवटा साहिब इस बार बरसात में भारी तबाही हुई है। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में भी भारी नुकसान हुआ है। उत्तराखण्ड के दूर दराज गांव जाखल में लगभग 15 दिन पहले भूस्खलन हुआ ओर अचानक घर में दरारें आने लगी और जमीन धंसने लगी। यह जानकारी आंजभोज क्षेत्र के गांव कलाथा के विकेश तोमर ने प्रेस नोट के माध्यम से दी है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की मानें तो 15…
सीएम- जल्द गठित होगा राज्य चयन आयोग, 10 हजार पद भरेंगे
सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- जल्द गठित होगा राज्य चयन आयोग, इस साल 10 हजार पद भरेंगे लोकसभा चुनाव नहीं, प्रभावितों की मदद प्राथमिकता : सुक्खू न्यूज़ देशआदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर राज्य चयन आयोग स्थापित होगा। नए आयोग के माध्यम से शीघ्र ही शिक्षकों के 6,000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त वन विभाग में 3,000 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी। स्पेशल कमांडो फोर्स गठित कर 1200 पद भरे जाएंगे, जो नशे की रोकथाम…
SIU सिरमौर को बर्खास्त कर नई टीम बनाना सरासर ग़लत:अतुल
नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही करने वाली एस आई यू सिरमौर को बर्खास्त कर नई टीम बनाना सरासर ग़लत एसपी मीना की पार की नजर ने नशें के खिलाफ कार्यवाही की 15 लोगों की एक सफल एस आई यू सिरमौर टीम का किया था गठन न्यूज़ देशआदेश शराब कारोबारी ने बताया कि डीजीपी पुलिस हिमाचल प्रदेश द्वारा 1 सितंबर से जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण यूनिट को बर्खास्त करके दोबारा से गठन के लिए लिखा गया है! उन्होंने कहा कि डीजीपी व मुख्यमंत्री महोदय के संज्ञान में यह बात…
Good News: आंजभोज क्षेत्र के जवान शूरवीर डीजीपी डिस्क अवार्ड
आंजभोज क्षेत्र के जवान शूरवीर तोमर को मिला DGP Disc Awards 334 पुलिस कर्मियों को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड, राज्यपाल ने किए सम्मानित न्यूज़ देशआदेश राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को तीन वर्ष बाद डीजीपी डिस्क पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए 334 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश में…
नासिर यूसुफजई के गजल संंग्रह तुम याद आये.. का लोकार्पण
नासिर यूसुफजई के गजल संंग्रह तुम याद आये.. का लोकार्पण अंबाला से आए शायर नफस अंबालवी ने किया पुस्तक का विमोचन न्यूज़ देशआदेश /नाहन वरिष्ठ शायर व नाहन के निवासी शायर नासिर यूसुफजई के नए गजल संग्रह तुम याद आये.., का रविवार को पक्का टैंक शाही मिष्ठान भंडार में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण हुआ। कलाधार संस्था नाहन की ओर से आयोजित विमोचन और कवि सम्मेलन में अंबाला शहर के ख्याति प्राप्त शायर नफस अंबालवी ने पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्यातिथि डा. सुनीता कौशिक, गजल संग्रह के…
हिमाचल के कई भागों में छह दिनों तक खराब रहेगा मौसम, मानसून में अब तक 2545 घर ढहे
हिमाचल के कई भागों में छह दिनों तक खराब रहेगा मौसम, मानसून में अब तक 2545 घर ढहे केंद्र सरकार से सिरमौर को 87 लाख की राशि मंजूर, मानव-हाथी संघर्ष को कम करने की पहल हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 3 से 6 सितंबर तक कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। शनिवार को…
हिमाचल के 4.06 लाख खाताधारक दुर्घटना बीमा लाभ से बाहर, जानें पूरा मामला
हिमाचल के 4.06 लाख खाताधारक दुर्घटना बीमा लाभ से बाहर, जानें पूरा मामला न्यूज़ देशआदेश हिमाचल प्रदेश के 4.06 लाख बैंक खाताधारक दो लाख रुपये दुर्घटना बीमा कवर से बाहर हो गए हैं। इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जारी हुए रुपे कार्ड का इन खाताधारकों ने एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया। योजना में स्पष्ट है कि खाताधारक रुपे कार्ड एक बार भी इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेश में 12 लाख रुपे कार्ड में से आठ…
सरकार ने बदले 33 सहायक आबकारी आयुक्त, चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किया बदलाव
हिमाचल: सरकार ने बदले 33 सहायक आबकारी आयुक्त, अफसरशाही को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किया बदलाव ऋषभ कुमार पावंटा साहिब से सोलन, कमल ठाकुर बिलासपुर से सतौन, मनोज कुमार सोलन से पावंटा साहिब भेजा न्यूज़ देशआदेश हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीमा क्षेत्रों पर लंबे समय से डटे कर एवं आबकारी विभाग के 33 सहायक आयुक्तों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर कर एवं आबकारी विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में अवैध शराब की रोकथाम के लिए अफसरशाही को चुस्त-दुरुस्त करने…
