Drone: हिमाचल में 10 किलोमीटर तक पांच से 10 किलो सामान पहुंचाएगा ड्रोन, छह कंपनियां सूचीबद्ध देशआदेश कंपनियां प्रदेश में ड्रोन बेचने समेत सर्विस व मरम्मत और पे लोड डिलीवरी का काम भी करेंगी। सभी सूचीबद्ध कंपनियां ड्रोन का निर्माण करती हैं। अभी प्रदेश से बाहर ड्रोन का निर्माण किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में जल्द ही ड्रोन से दस किलोमीटर तक पांच से दस किलोग्राम का सामान पहुंचाने का काम शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ने राज्य में ड्रोन सुविधाएं देने के लिए छह…
Month: March 2025
बड़ी ख़बर: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सिरमौर से पहली गिरफ्तारी
HP police paper leak case: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सिरमौर से पहली गिरफ्तारी देशआदेश/पांवटा साहिब प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने सिरमौर जिला से पहली गिरफ्तारी की है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर गांव का आरोपी रमनदीप शिक्षा विभाग में ग्रेड दो अधीक्षक के पद पर तैनात है। विस्तार हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने सिरमौर जिला से पहली गिरफ्तारी की है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर गांव का आरोपी रमनदीप शिक्षा विभाग में ग्रेड…
हिमाचल में बनीं 38 दवाओं समेत 103 के सैंपल फेल
Drug Alert: कहीं आप ने भी तो नहीं कर लिया सेवन 103 दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं। मार्च माह में जारी ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें सोलन की 24, सिरमौर 13 व ऊना की एक दवा कंपनी के सैंपल फेल हुए हैं। देशआदेश / DESH ADESH हिमाचल में बनीं 38 समेत देश में 103 दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। मार्च माह में जारी ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें सोलन की 24, सिरमौर की 13 एवं ऊना की एक दवा कंपनी…
गंगा के तेज बहाव में डूबा कांवड़िया, देवदूत बनी जल पुलिस ने बचाई जान
kanwar Yatra 2022: हर की पैड़ी में गंगा के तेज बहाव में डूबा कांवड़िया, देवदूत बनी जल पुलिस ने बचाई जान देशआदेश जल पुलिस की तत्परता से हरकी पैड़ी के पास एक कांवड़ की जान बच गई। गंगा में डूब रहे कांवड़िए के लिए जल पुलिस देवदूत बनी। गंगा के तेज बहाव में अलीगढ़ से कांवड़ लेने आए अमित कुमार का पांव फिसल गया। कांवड़ मेला शुरू होते ही गंगा में कांवड़ियों के डूबने की घटनाएं भी शुरू हो गई है। ताजा मामला हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र के पास…
आरोप: आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल कर महिला पञ्च की कर दी धुनाई, कपड़े भी फाड़े, बदसुलूकी भी की
आरोप: आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल कर महिला पञ्च की कर दी धुनाई, कपड़े भी फाड़े, बदसुलूकी भी की श्यामपुर मंदिर के प्रबंधन को लेकर दो समुदायों में लड़ाई, एक ने लगाएं गंभीर आरोप देशआदेश खण्ड पांवटा की ग्राम पंचायत गोरखुवाला के श्यामपुर स्थित शिव मंदिर में मंदिर प्रबंधन को लेकर दो समुदायों के लोगों में शब्दबाण चले और फिर एक समुदाये ने आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल कर महिला वार्ड पंच शर्मिला देवी के साथ मारपिटाई और बदसुलूकी करने के आरोप लगने का मामला संज्ञान…
कंडेला के विद्यार्थियों ने पड़ोसी राज्य का किया शैक्षणिक भ्रमण
राजकीय उच्च विद्यालय कंडेला के विद्यार्थियों ने पड़ोसी राज्य का किया शैक्षणिक भ्रमण देशआदेश / deshAdesh राजकीय उच्च विद्यालय कंडेला के विद्यार्थियों ने पड़ोसी राज्य का व्यवसायिक शैक्षणिक भ्रमण किया, जिसमें स्कूल के कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के सभी बच्चों को स्कूल की ओर से एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ले जाया गया। बच्चों को प्रसिद्ध स्थान फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट और विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। …
पर्वतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र धौलाकुंआ में मनाया वन महोत्सव
पर्वतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र धौलाकुंआ में मनाया वन महोत्सव: डा. पलियाल पर्यावरण का संतुलन बना रहे, कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाए: डॉ.एसडी पलियाल देशआदेश चौधरी सरवण कुमार पर्वतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र के प्रांगण में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन डा. सुखदेव सिंह पलियाल, सह निदेशक की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें केन्द्र के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष तौर पर डा. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र के सह निदेशक डा. विशाल सिंह राणा…
सड़क हादसे में घायल श्यामलाल कश्यप ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम
सड़क हादसे में घायल श्यामलाल कश्यप ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम, गांव में छाया मातम देशआदेश / deshAdesh एनएच 07 देहरादून – पांवटा – कालाआंब सूरजपुर में सड़क हादसे में घायल श्यामलाल कश्यप पुत्र स्वर्गीय रंगी लाल ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा कल शनिवार दोपहर बाद को हुआ था, जब श्यामलाल समेत बाइक चालक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत सूरजपुर…
शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार
स्कूलों में मौसम के हिसाब से क्षेत्रवार होंगी छुट्टियां हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक जारी रहेगी। सिर्फ युक्तिकरण और आवश्यक मामलों में ही तबादले पर गौर किया जाएगा। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों से तबादले नहीं होंगे। शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में आपसी सहमति से ट्रांसफर वाले मामलों पर भी विचार नहीं होगा। स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए…
कोविशील्ड का स्टॉक खत्म, नहीं लग पाई बूस्टर डोज
कोविशील्ड का स्टॉक खत्म, नहीं लग पाई बूस्टर डोज देश आदेश जिला मुख्यालय नाहन स्थित कोविड टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को अभियान शुरू होने के पहले दिन ही एहतियातन (बूस्टर) डोज नहीं लग पाई। इन केंद्रों में कोविशील्ड का भंडार (स्टॉक) खत्म हो गया है। ऐसे में पहले दिन इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया। जिला प्रशासन की ओर से बाकायदा 15 जुलाई से बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों से अपील की गई थी, लेकिन वैक्सीन न…
