फर्जी आईटीआई केंद्र पर तकनीकी शिक्षा विभाग की छापेमारी, आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज देशआदेश पांवटा साहिब में जय परशुराम एडमकेशन एवम् कल्चरल इंस्टीट्यूट पुलिस ने छापेमारी कर एक संचालक को गिरफ्तार किया है। ऐसे आरोप है कि यह फर्जी आईटीआई चला रहा था। उधर इंस्टिट्यूट को चलाने वाले संचालक शम्मी शर्मा की और से ब्यान आया है उन्होंने सभी आरोप खारिज करते हुए कहा कि वह एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं लेकिन कुछ लोगों द्वारा साजिश रच उन्हें फंसाया जा रहा है। जल्द ही वह…
Category: CRIME/ACCIDENT
ट्रक की चपेट में आने से एक कामगार की मौत
धौलाकुआं के पास ट्रक की चपेट में आने से एक कामगार की मौत देशआदेश पांवटा साहिब । पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-7 पर संपर्क मार्ग धौलाकुआं स्थित एक इकाई गेट के समीप ट्रक के नीचे आने से कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल रविदास (43) पुत्र बीरेन रविदास ग्राम महादेव, डाकघर पुरबापाडा, तहसील फरक्का, जिला मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने धौलाकुआं स्थित टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस कंपनी में बतौर…
दर्दनाक घटना: स्कूटी पर सवार महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौत
स्कूटी पर सवार महिला को हाइड्रा ने कुचला, पीजीआई ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम देश आदेश/पांवटा साहिब एनएच-707 तारुवाला के समीप स्कूटी सवार महिला को हाइड्रा ने कुचल दिया। घायल महिला को पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया, लेकिन गंभीर हालत होने पर महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान ओम लता गुलाटी (49) निवासी भाटांवाली के रूप में हुई है। मृतक महिला सरकरी स्कूल में इंग्लिश की लेक्चरर बताई…
सैलून में बाल कटवा रहे युवक की हत्या
दिनदहाड़े फायरिंग, सैलून में बाल कटवा रहे युवक की हत्या; पुलिस मामले की जांच में जुटी हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक सैलून में बाल कटवा रहा था, इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे गोली मार दी। इस गोलीकांड में सैलून में बैठे एक अन्य युवक की भी गोली लगने से मौत हो गई है। जिसकी अभी शिनाख्त बाकी है। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे ऊना के लोअर बसाल बाजार में सैलून में कटिंग करवा रहे एक युवक की दो अज्ञात युवकों…
कांपते हाथों से मलबे में अपनों की तलाश, अब टूट रही उम्मीद
Mandi Cloudburst: कांपते हाथों से मलबे में अपनों की तलाश, अब टूट रही उम्मीद; देजी, थुनाग, रूशाड़ में मातम आपदा के 11 दिन बाद भी सराज घाटी के प्रभावित गांवों में सन्नाटा पसरा है। देजी, थुनाग और रूशाड़ से लापता लोगों के घरों में मातम छाया है। हर आंख में आंसुओं का सैलाब है। बाढ़ ने न सिर्फ घर उजाड़े, बल्कि ऐसे जख्म दिए, जो शायद कभी न भरें। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आपदा से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग लापता हैं। लोग…
जवानी में पति, बीमारी से बेटा-बहू चल बसे
Cloudburst: ‘तबाही’ की कहानी, जवानी में पति, बीमारी से बेटा-बहू चल बसे, बुढ़ापे में आपदा ने छीन ली छत जिला मंडी के थुनाग की ग्राम पंचायत बूंगरेल के गांव बयोड़ में आई आपदा के बाद पंचायत घर की लाइब्रेरी में ठहरी 70 साल की कमला देवी ने यह दर्द बयां किया। पढ़ें पूरी खबर… देशआदेश 30 जून की रात को आई आपदा ने जिंदगी नर्क बना दी है। शादी के बाद जवानी में पति चल बसे। उनके गुजरने के कुछ साल बाद बीमारी से बेटे और बहू की मौत हो…
‘रात भर पेड़ की टहनी को पकड़ कर बचाई जान’
‘रात भर पेड़ की टहनी को पकड़ कर बचाई जान, सामने सैलाब में बह गई महिला, नहीं बचा सका’ सराज घाटी के लंबाथाच के निहरी में बादल फटने के बाद तबाही के कई मंजर सामने आ रहे हैं। आपदा के दौरान मौत के मुंह से निकलकर उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचे बिशन सिंह ने भी उस रात का वाक्या बताया। कहा कि बीते सोमवार की रात भयानक थी। चारों तरफ अंधेरा और जमकर बारिश हो रही थी। घरों को खतरा देख परिवार के साथ…
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन के मामले में 18500 रु जुर्माना वसूला
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन के मामले में 18500 रु जुर्माना वसूला देशआदेश अवैध रेत-बजरी, पत्थर माफिया के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मानपुर देवड़ा में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त कर 18500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जानकारी के अनुसार वन विभाग भगानी रेंज के आरओ मामराज ने बताया कि बीओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक प्रवीण कुमार, वन कर्मी मदन सिंह आदि…
पूरा गांव बहा, 34 लापता, वायुसेना से मांगी मदद
तबाही के बीच तीन और शव मिले; पूरा गांव बहा, 34 लापता, वायुसेना से मांगी मदद; जानें हिमाचल में कुदरत का कहर टूटा है। बादल फटने की घटनाओं से हुई तबाही की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। मंडी के धर्मपुर में स्याठी गांव जल सैलाब में बह गया। 61 ग्रामीण बमुश्किल बचाए गए। बादल फटने के बाद से लापता लोगों में से तीन और के शव मिले हैं। अभी 34 और लोगों की तलाश है। ज्यादातर सराज क्षेत्र के हैं। आपदा प्रभावित कई गांवों तक…
बिना पैसा दिए दो करोड़ का सेब खरीदकर खिड़की से भागा व्यापारी
Apple Trader Absconded: बिना पैसा दिए दो करोड़ का सेब खरीदकर व्यापारी फरार, रात को कमरे की खिड़की से भागा देशआदेश बिना पैसा दिए दो करोड़ रुपये का सेब खरीदकर तेलंगाना का एक व्यापारी फरार हो गया है। आरोपी व्यापारी आनी की खेगसू मंडी में डेढ़ महीने से रुका हुआ था। बिना पैसा दिए दो करोड़ रुपये का सेब खरीदकर तेलंगाना का एक व्यापारी फरार हो गया है। आरोपी व्यापारी आनी की खेगसू मंडी में डेढ़ महीने से रुका हुआ था। पैसे बाद में देने की बात कर हर रोज…
